भागलपुर, जून 14 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बर्ड फ्लू को लेकर भागलपुर से भेजे गए सभी सैंपल सही निकले। अब मंत्रालय से एनओसी का इंतजार है। एनओसी मिलने के बाद बरारी स्थित क्षेत्रीय कुक्कुट केंद्र में फिर से मुर्गीपालन शुरू हो सकेगा। यह जानकारी जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अंजली कुमारी ने दी। उन्होंने बताया कि 22 मई को एपिक सेंटर से सर्विलांस जोन घोषित 10 किमी की परिधि में लिए गए सीरम का अंतिम सैंपल भोपाल स्थित लैब भेजा गया था। जो सही पाया गया है। यहां से चार बार सैंपल लैब भेजे गए थे। सभी सैंपल की रिपोर्ट सकारात्मक आई है। अब मंत्रालय के स्तर से राज्य पशुपालन विभाग को एनओसी मिलेगा। जिसके बाद भागलपुर को बर्ड फ्लू प्रभावित जिले की सूची से बाहर किया जाएगा और यहां दोबारा मुर्गीपालन की मंजूरी दी जा सकेगी। एक सप्ताह के अंदर एनओसी मिलने की उम्मीद है। ...