पाकुड़, मार्च 18 -- पाकुड़िया। प्रखंड के सलगापाड़ा प्राथमिक चिकित्सालय के आवासीय परिसर में विगत दिनों मृत पाए गए मुर्गा, मुर्गी की जांच में एच 5 एन 1 (वार्ड फ्लू) का संकेत मिलने के उपरांत जिला प्रशासन ने त्वरित कदम उठाया। संयुक्त निर्देशक कुक्कुट झारखंड रांची के निर्देश पर एक्शन प्लान तैयार कर आर आर टीम गठित की गई है। टीम में डॉक्टर अमर कुमार पशु चिकित्सा पदाधिकारी पाकुड़िया, बिनय हेंब्रम, श्रीमान सिंह हेंब्रम, डॉ. मनु जायसवाल सहित अन्य चिकित्सकों की टीम शामिल है। गठित टीम द्वारा सलगापाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सेनिटाइज किया और आसपास के क्षेत्रों को सेनिटाइज करने का कार्य किए जाने की बात कही। एक किलोमीटर की परिधि में कुक्कुट पालन से संबंधित सर्वेक्षण किया जाएगा। पशु चिकित्सक डॉ. अमर कुमार ने बताया कि इसके प्रसार व प्रभाव को रोकने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.