रांची, फरवरी 13 -- रांची, संवाददाता। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद रांची सदर अस्पताल अलर्ट मोड पर है। किसी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्काल 10 बेड का आइशोलेशन वार्ड तैयार कर लिया है। रांची सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ विमलेश ने बताया कि किसी तरह की स्थिति से निपटने के लिए सदर अस्पताल पूरी तरह तैयार है। बिरसा वेटनरी कॉलेज कांके के पॉल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा एच5एन1) की पुष्टि होने के बाद मानव में भी इसके संक्रमण के प्रसार की संभावना है। डॉ विमलेश सिंह ने कहा कि कोरोना ने हमें बहुत कुछ सिखाया है। ऐसे में सतर्कता ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। बर्ड फ्लू के संक्रमण को देखते हुए 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार है। हमारी व्यवस्था किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सक्षम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.