अमरोहा, फरवरी 9 -- गजरौला, संवाददाता। बर्खास्त सरकारी कर्मचारी व उसकी पत्नी को राजस्थान पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2021 में दोनों के खिलाफ फर्जी कागज बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस दोनों को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई। राजस्थान जनपद के अलवर जनपद में स्थित तिजारा थाने की पुलिस ने शनिवार की देर शाम गजरौला की एमडीए कालोनी में दबिश देकर बर्खास्त सरकारी कर्मचारी व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया तथा अपने साथ ले गई। पुलिस के मुताबिक कर्मचारी ने अलवर जनपद में तैनाती के दौरान वर्ष 2021 में फर्जी कागज बनाए थे। इसमें उसकी पत्नी भी शामिल थी। जिसका मुकदमा वर्ष 2021 में दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि राजस्थान पुलिस दोनों को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...