रांची, मई 26 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। मुरी स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर सोमवार को ट्रेन में सफर कर रहे एक वृद्ध का शव मुरी जीआरपी ने बरामद किया। जानकारी के अनुसार, 54 वर्षीय मुनेश्वर रामानी ट्रेन 06055 बरौनी स्पेशल फेयर एक्सप्रेस ट्रेन कोच नंबर एस 8 में सवार थे। वह बेंगलुरु के जोलारपेटे जंक्शन से धनबाद के कुसुंडा अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान मुरी स्टेशन से पहले उनकी मौत हो गई। स्टेशन परिसर में ड्यूटी कर रहे जवानों ने जानकारी मिलने पर शव को मुरी स्टेशन से उतारा गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद वृद्ध को मृत घोषित कर दिया गया। जीआरपी द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। सफर कर रहे उनके परिजनों द्वारा बताया गया कि अक्सर वे बीमार रहते थे। इसलिए अपने घर धनबाद आ रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.