बेगुसराय, मार्च 3 -- बरौनी,निज संवाददाता। बरौनी नगर परिषद के गठन के लगभग दो साल बाद भी आज तक बरौनीवासियों को जलजमाव की समस्या से आज तक निजात नहीं मिल सकी है। नप क्षेत्र में जल निकासी के नाम पर हर साल लाखों रुपए खर्च होते है लेकिन जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। बरौनी नगर परिषद में 31 वार्ड हैं। कमोबेश सभी वार्डों में लोग जलजमाव की समस्या से कराह रहे हैं। बरौनी नगर परिषद वार्ड 15 काली स्थान मुहल्ले की स्थिति काफी दयनीय है। यहां के वाशिंदे लगभग 15 वर्षों से जलजमाव की समस्या से लगातार जूझ रहे हैं। फिलवक्त स्थिति यह है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। जानकारी के मुताबिक काली स्थान मुहल्ले में ग्राम पंचायत राज में लगभग चार बार नाला निर्माण किया जा चुका है। आखिर बार 2014 में लगभग 1300 फ़ीट लंबा और 3 फ़ीट चौड़ा नाला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.