बेगुसराय, सितम्बर 18 -- बरौनी, निज संवाददाता। सोनपुर मंडल के बरौनी सहित सभी स्टेशनों पर बुधवार से स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत हुई। इसी क्रम में सोनपुर मंडल के अंतर्गत बरौनी सहित 07 स्टेशनों व 08 रेल कॉलोनियों में भी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में मुख्य स्वास्थ्य व मलेरिया निरीक्षक, सफाईकर्मी व कार्यरत रेलकर्मियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने मिलकर स्वच्छता बनाए रखने व पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। विदित हो कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत मंडल में आगामी दिनों में विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम, श्रमदान, स्वच्छता अभियान व यात्री संपर्क गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य रेलवे परिसरों, कॉलोनियों, स्टेशनों को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.