बेगुसराय, अप्रैल 20 -- बीहट, निज संवाददाता। डा. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत बरौनी की सात पंचायतों के महादलित मुहल्लों में शनिवार को विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 85 लोगों के बीच राशन कार्ड, 50 लोगों को जॉब कार्ड, 150 को आयुष्मान कार्ड दिये गये। विभिन्न योजनाओं के लाभ के लिए कुल 525 आवेदन प्राप्त किये गये। बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि शनिवार को अमरपुर के वार्ड 6, सिमरिया दो के वार्ड एक रूपनगर, नूरपुर के वार्ड 12, पपरौर के वार्ड एक, पिपरादेवस के वार्ड 12, मोसादपुर के वार्ड 7 तथा सहुरी के वार्ड 6 स्थित महादलित मुहल्ले में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया। विभिन्न जगहों पर हुए विशेष विकास शिविर में प्रखंड कृषि अधिकारी विजय कुमार सिंह, प्रखंड आपूर्ति अधिकारी दीपक भारद्वाज, सीओ सूरजकांत, प्रखंड पशुपालन अधिकारी संजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.