औरैया, फरवरी 4 -- त्रिपाल जमीन पर पड़े, केयर टेकर नदारद कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरौना कलां के गांव दलीपपुर में बने अस्थायी गो आश्रय स्थल की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। यहां गोशाला के भीतर कुत्तों द्वारा गोवंशों को नोचने का आरोप सामने आया है, जिससे गोवंशों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार ठंड से बचाव के लिए लगाए गए त्रिपाल जमीन पर पड़े मिले और गोशाला में कोई केयर टेकर मौजूद नहीं था। इससे गोवंश खुले में ठंड और आवारा जानवरों के खतरे के बीच रहने को मजबूर हैं। गोशाला की देखरेख में लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में रोष है। मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाए जाने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि गोशालाओं में नियमित केयर टेकर की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था और ठंड से बचा...