बांका, जनवरी 2 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मालडीह पंचायत स्थित बरौथा गांव के एक युवक की बीती रात गुरुवार को संदिग्धावस्था में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक राजन पासवान (42) पिता स्व दिन दयाल पासवान उक्त गांव के रहने वाले थे। घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल रहा है। चर्चा है कि मालडीह गांव के वार्ड संख्या 6 सहित अन्य मित्रों के साथ खाने-पीने के दौरान विवाद हुआ। जिस पर घटना को अंजाम देकर पंचायत सरकार भवन समीप मालडीह नहर के करीब दो फीट पानी में फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह जब स्थानीय लोगों ने व्यस्त सड़क किनारे शव को देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उक्त गांव के राजन के रूप में होने के बाद लोगों द्वारा विभिन्न तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। इधर मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। चर्चा ह...