लखनऊ, अक्टूबर 24 -- दिल्ली के गुरुद्वारा मोतीबाग से शुरू हुई ऐतिहासिक गुरु चरन यात्रा शुक्रवार को कोसी (मथुरा) के रास्ते यूपी में प्रवेश कर गई। चरण सुहावे नामक इस यात्रा में गुरु गोविंद सिंह महाराज और खालसा की माता साहिब कौर पवित्र जोड़ा साहिब शामिल हैं। इन्हें बिहार के पटना स्थित गुरुद्वारा हरमिंदर साहिब में स्थापित किया जाएगा। यह यात्रा 27 अक्तूबर को राजधानी लखनऊ पहुंचेगी। यात्रा के स्वागत के लिए भाजपा और सिख समुदाय ने व्यापक तैयारियां की हैं। गुरु चरण सुहावे यात्रा प्रदेश में छह रात निवास करेगी। इस दौरान यात्रा 15 जिलों से गुजरेगी। शुक्रवार को मथुरा स्थित यूपी बार्डर पर प्रभारी मंत्री संदीप सिंह के अलावा राज्यमंत्री बल्देव सिंह ओलख सहित अन्य तमाम लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। मथुरा होते हुए देर रात यह यात्रा आगरा पहुंच गई। रात्रि विश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.