बरेली, फरवरी 25 -- बरेली समेत प्रदेश के 9 जिलों के महिला चिकित्सालय में जल्द ही हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) का संचालन शुरू हो जाएगा। एचडीयू में उपकरणों की खरीद के लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है। सभी जिलों के सीएमओ को निर्देश दिया है कि उपकरणों की खरीद नियमानुसार कमेटी बनाकर जैम पोर्टल के माध्यम से ही की जाए। उपकरण आने के बाद स्टाफ की तैनाती की जाएगी। शासन बरेली समेत शाहजहांपुर, गोंडा, संतकबीरनगर, महोबा, अमेठी, आजमगढ़, मुरादाबाद और बुलंदशहर के महिला चिकित्सालय में हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू करने जा रहा है। एचडीयू की स्वीकृति पहले ही मिल गई थी लेकिन संसाधन नहीं होने की वजह से संचालन शुरू नहीं हो पाया है। अब शासन ने उपकरणों की खरीद के लिए 3.64 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। शासन ने पत्र भेजकर सभी जिलों के सीएमओ को उपकरणों की संख्या के बारे...