बरेली, मार्च 29 -- यूपी के बरेली में एक महिला का अपहरण करके उसे गोली मारने का मामला सामने आया है। देर शाम हुई इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार महिला के सीने में गोली लगी है। महिला को गोली किसने और क्यों मारी? पुलिस को इसकी जांच पड़ताल कर रही है। घटना शनिवार देर शाम की है। पुलिस के अनुसार इज्जतनगर में वीर सावरकरनगर की रहने वाली 45 साल की महिला सोनू पैदल कहीं जा रही थी। महिला जैसे ही 300 बेड अस्पताल के पास पहुंची तो पीछे आई कार से चार युवकों ने उतरकर उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद गांधी उद्यान के पीछे ले जाकर सीता रसोई के पास उतारकर गोली मार दी और फिर कार सवार फरार हो गए। गोली महिला के सीने में जा धंसी। गोली लगते ही महिला लहूलुहान होकर सड़क पर ही गिर गई। गोली की आवाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.