नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- यूपी के बरेली में एक बार फिर इंटरनेट की सेवाओं को बंद कर दिया गया। गुरुवार की शाम तीन बजे से अगले 48 घंटे तक इंटरनेट की सभी सेवाएं बंद रहेंगी। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन ने ये कदम उठाया है। यूपी सरकार के गृह सचिव गौरव दयाल ने इस संबंध में आदेश भी जारी किए हैं। गृह सचिव गौरव दयाल ने आदेश में लिखा है कि बरेली में कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति हो सकती है। इससे जान-माल का नुकसान भी हो सकता है। एसएमएस और व्हाट्सएप के साथ ही फेसबुक व यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए लोगों की भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया जा सकता है। इसको देखते हुए ही इंटरनेट के दुरुपयोग को रोकने के लिए गुरुवार की शाम तीन बजे से चार अक्टूबर की शाम तीन बजे तक 48 घंटे के लिए दूर संचार सेवाओं से मैसेज, इंटरनेट, ब्राडबैंड से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.