संवाददाता, अप्रैल 19 -- बरेली के क्योलडिया में गन्ने के खेत में सिंचाई कर रहे एक किसान पर तेंदुए ने शुक्रवार को हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसकी चीख सुनकर आस पड़ोस के खेतों पर काम कर रहे किसान पहुंचे और उसे बचाया। बरेली के एक निजी अस्पताल में किसान का इलाज चल रहा है। क्योलडिया थाना क्षेत्र के बिहारीपुर अब्दुल रहमान गांव के अरविंद कुमार शुक्रवार को अपने खेत में खड़ी गन्ने की फसल की सिंचाई कर रहे थे। तभी अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। चीख सुनकर पड़ोस के खेतों में काम कर गांव के ही योगेश कुमार, देवेश कुमार, नरेन्द्र कुमार, भगवानदास व महेन्द्र पाल पहुंचे और तेंदुए से बचाया। बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती अरविंद की हालत डॉक्टरों ने चिंताजनक बताई है।घटना के बाद से दहशत में हैं ग्रामीण किसान पर हुए तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीण दहशत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.