नई दिल्ली, अगस्त 21 -- यूपी के बरेली में प्रेमनगर के शाहाबाद में खाटू श्याम के कीर्तन के दौरान दो समुदायों मे विवाद हो गया। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने पंडाल फाड़ दिया और खाटू श्याम की तस्वीर भी खंडित कर दी। मारपीट से पंडाल में महिलाओं-बच्चों में अफरातफरी मच गई। मामला दो अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने की वजह से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस ने मामला शांत कराया। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक लोगों को हल्की चोटें भी आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शाहाहाबाद में रहने वाले विशाल और रमेश कश्यप के यहां बुधवार को खाटू श्याम का कीर्तन चल रहा था। कीर्तन के लिए घर के सामने रास्ते पर पंडाल लगा था। शाम से आरंभ हुआ कीर्तन करीब 7:30 बजे संपूर्ण हुआ और लोगो को प्रसाद वितरित किया जा रहा था। रमेश का आरोप है कि ...