बदायूं, सितम्बर 23 -- बदायूं। उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष आशीष गोयल विद्युत कार्यों की समीक्षा के लिए मंगलवार को बरेली पहुंचेंगे। इस दौरान वह मंडल के समस्त विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। चेयरमैन की समीक्षा बैठक को लेकर जिले के अधिकारी दिनभर तैयारियों में जुटे रहे। अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक दिनभर लंबित मामलों के निस्तारण में जुटे रहें, ताकि चेयरमैन का कोपभाजन न बन सके। बरेली में आयोजित समीक्षा बैठक का उदघाटन पॉवर कॉरपोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल द्वारा किया जाएगा। इसके बाद चेयरमैन द्वारा विद्युत निगम के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। चेयरमैन की समीक्षा बैठक को लेकर सोमवार को अधिकारी व कर्मचारी चकरघिन्नी बने रहे। अधिकारी विद्युत कार्यों से संबंधित सभी मामलों को निपटाने में लगे रहे। साथ ही अधिकारी व्यवस्थओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.