संभल, फरवरी 4 -- पशु चिकित्सालय परिसर, धनारी में चल रहा भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) असली का धरना आंदोलन मंगलवार को 30वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ता राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषिपाल सिंह यादव के नेतृत्व में धनारी रेलवे स्टेशन पहुंचे और बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन के धनारी स्टेशन पर स्टॉपेज की मांग को लेकर स्टेशन मास्टर के माध्यम से रेल प्रबंधक, मुरादाबाद को ज्ञापन सौंपा। ऋषिपाल सिंह यादव ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व इसी मांग को लेकर रेल परिसर में 180 दिनों तक शांतिपूर्ण आंदोलन किया गया था, जिसके बाद धनारी स्टेशन पर ट्रेन के ट्रायल स्टॉपेज का आदेश हुआ था। हालांकि, कोविड लॉकडाउन के दौरान यह व्यवस्था बंद कर दी गई थी। भाकियू असली के कार्यकर्ताओं ने उस आदेश को पुनः बहाल कर धनारी स्टेशन पर नियमित स्टॉपेज सुनिश्चित करने की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.