बदायूं, अक्टूबर 5 -- बदायूं। बरेली जाने के ऐलान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को शुक्रवार को गिरफ्तार कर रात भर सिविल लाइंस थाने में बंद रखा गया। शनिवार शाम चार बजे सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें रिहा कर दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने अपनी गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताया। कहा, योगी सरकार विपक्षी नेताओं को बरेली जाने से रोक रही है। यह लोकतंत्र की हत्या है। योगी सरकार बरेली में अपने काले कारनामों को छुपाना चाहती है, इसीलिए विपक्ष के नेताओं को बरेली जाने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार आई लव मोहम्मद के बहाने साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण कर चुनावी फायदा लेना चाहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...