बरेली, जनवरी 6 -- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के बरेली कॉलेज स्थित अध्यन केंद्र में जल्द ही बीसीए व बीएड पाठ्यक्रम शुरू होगा। इसके लिए केंद्र समंवयक प्रो. वंदना शर्मा ने योजना बनाने के साथ ही प्रस्ताव बनाया है। जल्द ही इस प्रस्ताव को रीजनल सेंटर लखनऊ भेजा जाएगा। जहां सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद अनुमति मिलने के बाद बरेली कॉलेज स्थित इग्नू अध्यन केंद्र में भी इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। केंद्र समन्वयक ने बताया कि सभी तैयारी कर ली गई है। प्रस्ताव जल्द भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...