बरेली, जून 19 -- नगर निगम का बुलडोजर बुधवार को बरेली कॉलेज रोड तक चला। इस दौरान रोड किनारे काउंटर, टीन शेड और ठेले आदि को हटाया गया। खोखे और काउंटर जब्त करने को लेकर कहासुनी तक हुई। राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि बरेली कॉलेज के पूर्वी और पश्चिमी गेट से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अवैध रूप से बनाई की टीन शेड की दुकानों को जेसीबी से तोड़ा गया। समोसे, पकौड़ी आदि बने अतिक्रमण को तोड़े गए। काउंटर सड़क के हिस्से में रखे मिले। टीम ने जब उसे जब्त करना चाहा तो उसके मालिक ने उसे छीनने का प्रयास किया लेकिन प्रवर्तन दल की मौजूदगी में वह अतिक्रमण सामान ले नहीं पाए। कई गन्ने के जूस निकालने के लिए जनरेटर आदि मोटर रखी मिली। उन्हें भी जब्त किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.