बरेली, दिसम्बर 10 -- बरेली। बरेली कॉलेज को विश्वविद्यालय ने स्नातक मुख्य व बैक पेपर परीक्षा केंद्र बनाया है। 11 से 13 दिसंबर तक परीक्षाओं में छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण इन तिथियों में प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने सभी कक्षाओं को स्थगित किया है। प्राचार्य ने बताया कि इन तारीखों में शांतिपूर्ण व शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए महाविद्यालय के सभी कक्षों की आवश्यकता है इसलिए यह निर्णय लिया गया है। वहीं परीक्षा में सभी असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसरों को जिम्मेदारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...