बरेली, सितम्बर 19 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज बरेली की एक बैठक हुई, जिसमें दो-दो यूनियन के चलते हंगामा हो गया। इसके बाद सर्वसम्मति से दोनों यूनियन को भंग कर दिया गया। अब शुक्रवार को एक यूनियन चुनी जाएगी। जो अस्थाई कर्मचारियों के हितों पर काम करेगी। रसायन शास्त्र विभाग में अध्यक्ष चंद्रकेश सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें दो कर्मियों में रविंद्र सहारा और शैलेष कुमार मिश्रा को कॉलेज सैलरी पर पूर्ण वेतन पर नियुक्ति को लेकर अध्यक्ष चंद्रकेश सिंह और सचिव सुनील कुमार से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा मांगा। इस पर काफी हंगामा हुआ। कर्मचारियों के दो-दो गुट होने पर आपत्तियां की गईं। काफी देर हंगामा होने के बाद तय हुआ जितेंद्र मिश्रा वाली यूनियन सहित दोनों यूनियन भंग की जाती हैं। कल शुक्रवार क...