बरेली, दिसम्बर 27 -- बरेली। जिला अस्पताल में शनिवार को आधा दिन की ओपीडी का संचालन किया गया। हालांकि कार्यालय खुले रहे, लेकिन अस्पताल में अवकाश माना गया और 12 बजे ओपीडी बंद हो गई। जानकारी के अभाव में कई मरीज 12 बजे के बाद भी इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि पर्चा काउंटर 11:15 बजे ही बंद हो गया था। ओपीडी भी 12 बजे बंद हो गई थी। इसके चलते कई मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...