कटिहार, नवम्बर 14 -- फलका, एक संवाददाता गुरुवार को फलका प्रखंड के सोहथा उत्तरी पंचायत स्थित प्लस टू शिवनारायण सर्वोदय उच्य विद्यालय के प्रांगण में दिवंगत शिवनारायण चौधरी सह विद्यालय के भूमिदाता के पुण्यतिथि के अवसर पर उनका प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रमुख दीपशिखा सिंह,मुखिया प्रतिनिधि संजय झा, भूमिदाता के पौत्र नंदशरण चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान भूमिदाता के परिजनों के अलावा स्थानीय जनप्रतिधि के साथ- साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। बताते चले कि दिवगंत चौधरी ने अपना छप्पन एकड़ भूमि विद्यालय में दान देकर 1952 में विद्यालय की स्थापना की। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि इस विद्यालय की स्थापना होने से आसपास के दर्जनों गांव के साथ-साथ कई अन्य जिलों के छात्र-छात्राओं ने यहां पठ...