छपरा, फरवरी 24 -- पेज चार की बॉटम 3 - बरेजा मठिया गांव से मंगलवार को निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु दाउदपुर (मांझी)। सीमावर्ती जलालपुर प्रखंड के बरेजा मठिया गांव में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ के आयोजन को लेकर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु कोहड़ा बाजार होते हुए मांझी प्रखंड अंतर्गत पिलुई गांव स्थित शिवधाम पोखरा पहुंचे, जहां यज्ञाचार्य वरुण कुमार पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं ने पोखरा से कलश में जल भरकर अनुष्ठान स्थल के लिए प्रस्थान किया। इसके साथ ही महायज्ञ की अगली विधियां प्रारंभ हुईं। पिलुई पोखरा परिसर में शिवधाम मंदिर समिति द्वारा श्रद्ध...