वाराणसी, अक्टूबर 13 -- वाराणसी। बरेका महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने सोमवार को कर्मशाला के विभिन्न शॉप्स, केंद्रीय अस्पताल तथा कर्मचारी कैंटीन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने शॉप फ्लोर का भ्रमण करते हुए निर्माणाधीन कार्यों, लोको उत्पादन की प्रगति, कार्यस्थल की संरक्षा, स्वच्छता और कार्यकुशलता की स्थिति का गहन अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद करते हुए लोको उत्पादन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्य की गुणवत्ता में निरंतर सुधार पर बल दिया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई कार्यों की सराहना की। श्री सिंह ने कर्मचारी कैंटीन के निरीक्षण में स्वयं भुगतान कर अपने सहयोगी कर्मचारियों को चाय पिलाई और उपलब्ध भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था तथा बैठने की सुविधाओं का जायजा लिया। महाप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.