वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के भंडार विभाग में कार्यालय अधीक्षक अभिमन्यु राय को उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबॉल टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन ने उनका चयन आगामी 44वीं सब जूनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के दृष्टिगत किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम भाग ले रही है। बरेका के अधिकारी और कर्मियों ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...