वाराणसी, नवम्बर 7 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। रेलवे बोर्ड की सदस्य (वित्त) उषा वेणुगोपाल ने गुरुवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बरेका की तकनीकी उत्कृष्टता और कार्य संस्कृति सराहनीय है। यह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार कर रही है। बोलीं, लोको निर्माण में वित्तीय प्रबंधन, नवाचार और गुणवत्ता नियंत्रण के क्षेत्र में बरेका का योगदान अन्य इकाइयों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने न्यू लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप, ट्रक मशीन शॉप तथा लोको टेस्ट शॉप में लोको निर्माण प्रक्रिया, तकनीकी दक्षता, गुणवत्ता मानकों और सुरक्षा उपायों की समीक्षा। उन्होंने लोको कैब का निरीक्षण करते हुए निर्माण की सूक्ष्मताओं पर विशेष ध्यान दिया। निरीक्षण के दौरान कर्मशाला में कार्यरत महिला कर्मचारियों ने सदस्य (वित्त) का आत्...