मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरुराज थाने के एक गांव में मंगलवार की शाम तीन साल की बच्ची से छेड़खानी की गई। बच्ची की मां ने थाना में बखरी निवासी वृद्ध महेंद्र महतो के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम वह पुत्री को लेकर खेत में मेड़ बांधने गई थी। बच्ची बगल में खेल रही थी। इसी बीच पुत्री गायब हो गई। खोजबीन करते हुए कुछ दूर गई तो देखा कि महेंद्र महतो बच्ची से छेड़खानी कर कर रहा था। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गया। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाव किया। थानेदार अभिषेक मिश्रा ने बताया कि आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.