मुंगेर, मार्च 25 -- बरियारपुर(मुंगेर), निज संवाददाता। रविवार की रात बरियारपुर थानाक्षेत्र के सीतारामपुर नज़ीरा गांव में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जबकि परिवार के पांच लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मृतक महिला दयावती देवी (25 वर्ष) पति विक्रम सिंह थी। पुलिस ने घटना में शामिल भीम सिंह तथा इसके दो पुत्रों राजीव कुमार तथा बुधन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सीतारामपुर नज़ीरा गांव का भीम सिंह ने रविवार की शाम में दयावती देवी के भाई सज्जन सिंह से शराब पार्टी के लिए रुपये की मांग की। सज्जन सिंह ने कहा कि आज ही हिमाचल प्रदेश से वापस लौटे हैं। रुपये नहीं दे सकते। इसी बात पर भीम सिंह सहित अन्य लोगों ने सज्जन सिंह के साथ मारपीट करने लगा। भीम सिंह ने फरसा से सज्जन सिंह की नाक काट दी। सज्जन सिंह भागकर घर गया। बहन दयावती देव...