मुजफ्फरपुर, सितम्बर 14 -- मुजफ्फरपुर। बियाडा के प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमेटी की बैठक में मुजफ्फरपुर के मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित बारियापुर में पैकेजिंग कार्टन बॉक्स निर्माण के लिए एक कंपनी को जमीन आवंटित की गयी है। यह कंपनी पश्चिम बंगाल की है। प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमेटी के एमडी कुंदन कुमार ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। साथ ही संबंधित पदाधिकारी को भी इसे लेकर पत्र भेजा है। बियाडा ने कंपनी को बरियापुर में एक लाख आठ हजार नौ सौ वर्गफीट जमीन आवंटित की है। साथ ही जल्द निर्माण कार्य शुरू करने का भी आदेश दिया है। मालूम हो कि कमेटी की बैठक में मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिलों के लिए 12 विभिन्न उद्योग के लिए जमीन आवंटित की गयी है। इसमें बरियापुर में पश्चिम बंगाल की कंपनी एक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...