मोतिहारी, जून 8 -- मोतिहारी, निज संवाददाता। छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर मोहल्ला वार्ड 40 से पुलिस ने शनिवार को एक युवक का फंदे से लटका शव बरामद किया है। मृतक पश्चिम चंपारण के बसंतपुर तिवारी टोला गांव निवासी सतन यादव का पुत्र राहुल कुमार (20) था। वह मोतिहारी शहर में स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्य करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छतौनी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन के आधार पर एफआईआर की जाएगी। खिड़की के ग्रिल से लटका था शव : बताया जाता है कि राहुल कुमार का शव खिड़की के ग्रिल से लटका हुआ था। आसपास के लोगों ने देखकर इसकी सूचना छतौनी थाना के डायल 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। फाइनेंसकर्मी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.