मुंगेर, जनवरी 1 -- मुंगेर, एक संवाददाता। श्रम संसाधन विभाग, बिहार के अंतर्गत जिला नियोजनालय, मुंगेर द्वारा बुधवार, 31 दिसंबर को बरियारपुर प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय नियोजन सह जॉब कैंप का आयोजन किया गया। इस जॉब कैंप का उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था। कैंप में निजी कंपनी के.के. एंटरप्राइज के प्रतिनिधि एवं एचआर मैनेजर सौरभ कुमार ने उपस्थित अभ्यर्थियों को सिल्वर इलेक्ट्रिकल्स, मैरलीन मदरसन ऑटोमेटिक प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य कंपनियों में उपलब्ध कार्य, वेतन एवं भत्ते, कार्यस्थल तथा अन्य रोजगार संबंधी जानकारियां विस्तार से दीं। कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई 900 रिक्तियों के सापेक्ष साक्षात्कार में शामिल हुए 52 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के बाद स्थल पर ही 26 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.