कोडरमा, अगस्त 4 -- सतगावां, हमारे प्रतिनिधि। बरियारडीह ग्राम में श्री श्री 108 श्री शिव पुराण कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा बासोडीह स्थित यज्ञ स्थल से शुरू होकर ढोल-नगाड़ों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निकली, जिसमें 51 कलशों के साथ सैकड़ों महिलाएं और कन्याएं शामिल रहीं। कलश यात्रा बरियारडीह से शुरू होकर समलडीह दुर्गा मंदिर रोड होते हुए सकरी नदी स्थित महेश्वरनाथ शिव मंदिर, मैसर्वा घाट तक पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद जल भरकर यज्ञ स्थल पर कलश स्थापना की गई। यहीं से सात दिवसीय शिव पुराण कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत हुई। यज्ञाचार्य भोला पांडेय (वाराणसी), कथा व्यास संदीप पांडेय (श्रीधाम वृंदावन) और पुजारी पिंटू पांडेय के सान्निध्य में यज्ञ का संचालन किया जा रहा है। व्यास संदीप पांडेय ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.