बुलंदशहर, फरवरी 9 -- सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सोमवार को ग्राम बराल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एआरटीओ प्रवर्तन नीतू शर्मा ने ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। जिला प्राथमिक विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में एआरटीओ, विद्यालय के प्रधानाध्यापक के सहयोग से आयोजित इस गोष्ठी में छात्र-छात्राओं को सड़क पर चलते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया। एआरटीओ ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि सड़क नियमों का पालन करना न केवल कानूनी जिम्मेदारी है, बल्कि सुरक्षित जीवन के लिए भी अनिवार्य है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट के प्रयोग पर जोर दिया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामवासी और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.