भागलपुर, जून 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बरारी वाटर वर्क्स में 32 एचपी का एक मोटर महीनों से खराब पड़ा है, जिससे इलाके में जलापूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। हालांकि, इसके पार्ट्स कोलकाता से आ चुके हैं, फिर भी मरम्मत नहीं हो पाई है। यह स्थिति नगर निगम के अधिकारियों के दावों और स्थानीय पार्षदों की हकीकत के बीच बड़ा विरोधाभास पैदा कर रही है। जलकल प्रभारी वशिष्ठ नारायण चौधरी का दावा है कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से 32 एचपी मोटर की उतनी आवश्यकता नहीं है और यह थोड़ा-बहुत काम लायक चल रहा है। उनका कहना है कि जलापूर्ति में कोई परेशानी नहीं है और पानी लगातार मिल रहा है। हालांकि, स्थायी समिति सदस्य सह वार्ड पार्षद संजय सिन्हा का बयान प्रभारी के दावों से बिल्कुल उलट है। संजय सिन्हा के अनुसार, उनके वार्ड में पिछले 15 दिनों से पानी नहीं आ रहा है, जिससे लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.