कटिहार, जनवरी 5 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड में शीतलहर और भीषण ठंड के प्रकोप से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लगातार गिरते तापमान और सर्द हवाओं के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। ठंड इतनी तेज है कि अत्यावश्यक कार्यों को छोड़कर लोग घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। सुबह और शाम के समय ठंड का असर और भी ज्यादा देखने को मिल रहा है। जिससे आम जनजीवन ठप सा हो गया है।भीषण ठंड का असर स्थानीय हाट और बाजारों पर भी साफ नजर आ रहा है। बरारी हाट एवं आसपास के बाजारों में दिनभर सन्नाटा पसरा हुआ है। जहां पहले सुबह से ही चहल-पहल रहती थी। शीतलहर का सबसे अधिक असर बुजुर्गों, बच्चों और गरीब तबके के लोगों पर पड़ रहा है। ठंड से बचाव के लिए लोग रजाई, कंबल और अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं, इस भीषण ठंड में माल-मवेशियों का जीना भी मुश्किल हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.