कटिहार, फरवरी 1 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पूर्वी बारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच में बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह छापेमारी वार्ड निवासी कृष्णा कुमार के घर पर की गई। जहां से अवैध रूप से रखी गई विदेशी शराब को जब्त किया गया। थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि उक्त व्यक्ति के द्वारा बड़े पैमाने पर विदेशी शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना की सत्यता की पुष्टि के बाद पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई। जिसमें 18 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी कृष्णा कुमार उर्फ लंगड़ा पुलिस को देखते ही मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से शराब जब्त कर ...