कटिहार, मार्च 25 -- बरारी, संवाद सूत्र बिहार विधानसभा में 29 मार्च को युवा संसद के आयोजन में भाग लेने के लिए बरारी की मुख्य पार्षद बबीता कुमारी और नीरज कुमार उर्फ हिटलर यादव के बड़े पुत्र रजत कुमार कश्यप का चयन किया गया है। युवा संसद में भाग लेने के लिए रजत कुमार कश्यप के अलावे सूबे के सभी जिलों से चुने गए छात्र-छात्राएं 29 मार्च को विधानसभा पहुंचेंगे। यह सत्र सात घंटे तक चलेगा। इसमें बिहार विधान सभा के अध्यक्ष स्पीकर नन्दकिशोर यादव होंगे। रजत कुमार कश्यप ने बताया कि बिहार विधान सभा सत्र में उन्हें भारतीय संविधान के 75 वर्षः अधिकार कर्तव्य और प्रगति की यात्रा और संविधान दिवस का 11वां संकल्पः भारत के संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने की शपथ विषय पर बोलना है। उन्होंने बताया कि बिहार के कई जिलों के छात्र-छात्राएं भी भाग लेंगे। उन्होंने बताया क...