कटिहार, नवम्बर 14 -- बरारी, संवाद सूत्र बरारी प्रखंड के बरारी नगर पंचायत अन्तर्गत कुडैल संथाल टोला में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव लोगों की सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई है। गांव के लोग आज भी बिजली, शिक्षा और शुद्ध पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।गांव के समाजसेवी बिरेन्द्र कुड़ैल ने बताया कि वर्षों से संथाल टोला विकास की मुख्यधारा से कट चुका है। यहां के लोगों ने कई बार अपनी समस्याओं को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर सांसद और विधायक तक को अवगत कराया लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।उन्होंने बताया कि गांव में बिजली व्यवस्था बेहद दयनीय है। कई घरों में आज भी बिजली का कनेक्शन नहीं है। वहीं, विद्यालय भवन जर्जर स्थिति में है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पेयजल की स्थिति भी गंभीर है।ग्रामीण आज भी हैंडपंप और कच्चे कु...