भागलपुर, मार्च 4 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। सबौर ग्रिड से बरारी उपकेंद्र को जाने वाली महत्वपूर्ण 33 हजार वोल्ट की लाइन में झुरखुरिया के पास सोमवार को अचानक फॉल्ट आ गया। इससे बरारी सबस्टेशन की बिजली ठप हो गयी। लाइन को ठीक करने में लगभग पांच घंटे लग गए। इस बीच कई फीडरों से बिजली आपूर्ति ठप रही। बरारी, हाउसिंगबोर्ड कॉलोनी, संतनगर, राजीव कॉलोनी, मिराचक, रानी तालाब, जीरोमाइल चौक, राजेन्द्र कॉलोनी, गांगा ब्रिज कॉलोनी सहित अन्य इलाकों की बिजली गुल रही। लोग दिन के 1.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक लोग परेशान रहे। बताया गया कि झुरखुरिया के पास केबल का स्विच जल गया। केबल निकालकर काम कराने में देरी हो गयी है। इस बीच लोगों ने बिजली कंपनी के कॉल सेंटर में फोन करना शुरू कर दिया। सहायक अभियंता प्रणव कुमार मिश्रा ने बताया कि झुरकुरिया मोड़ के पास 33केवी लाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.