बेगुसराय, फरवरी 4 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। बछवाड़ा थाना के डायल-112 पुलिस टीम के द्वारा एक नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद किया गया। पुलिस के द्वारा कहा गया कि बच्ची को बाल कल्याण समिति को सौंपा जाएगा। बच्ची को पुलिस की गाड़ी से ले जाया गया। लेकिन 100 दिन बाद भी बच्ची बाल कल्याण समिति नहीं पहुंची। बरामद बच्ची का पिता होने का दावा करते हुए नीमा चांदपुरा थाना के अझौर गांव निवासी सुशील कुमार ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। साथ ही पुलिस की मनमानी के प्रति आक्रोश जताया है। एसपी को दिये गये आवेदन में पीड़ित ने कहा है कि 13 सितंबर 2025 को डायल -112 पुलिस टीम के द्वारा नाबालिग सिद्धी सहनी को बछवाड़ा थाना के चिरंजीविपुर निवासी आसमानी महतो की पत्नी चंदा देवी के घर से मेरे समक्ष बरामद किया गया। उसके बाद बच्ची को थाना लाया गया। थानाध्य...