गोरखपुर, सितम्बर 19 -- जैतपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना के बरहुआं निवासी आकाश यादव के घर गुरुवार रात बरामदे में रखे बक्से का ताला तोड़कर चोर नगदी और आभूषण चुरा ले गए। परिवार के लोग जब सुबह उठे, तब चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। आकाश ने बताया कि उनकी मां का एक बक्सा बरामदे में रखा था। शुक्रवार की सुबह सभी लोग सोकर उठे तो देखा बक्से का ताला टूटा था। उसमें रखा एक जोड़ी कान की बालियां, एक मंगलसूत्र और दो हजार रुपए नगद गायब थे। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना डायल 112 पर देने के साथ ही पिपरौली चौकी पर लिखित तहरीर भी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.