जहानाबाद, दिसम्बर 22 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के पर्यटक स्थल बराबर में वाणावर महोत्सव को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। महोत्सव बुधवार को होगा। महोत्सव को लेकर पातालगंगा मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। पंडाल के साथ भव्य मंच का निर्माण किया जा रहा है। ठंड को देखते हुए इस बार पंडाल वाटरप्रूफ बनाया गया है। ताकि आने वाले अतिथियों एवं दर्शकों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। चल रहा है तैयारी कार्यों का जिला परिवहन पदाधिकारी ,बीडीओ मृत्युंजय कुमार, सीओ रंजीत कुमार उपाध्याय ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पंडाल निर्माण मंच निर्माण को देखा गया। कार्यक्रम आयोजन स्थल के चारों तरफ सफाई कार्य को देखा गया। वहां उपस्थित निर्माण कार्य में लगे कारीगर को आवश्यक निर्देश दिया गया। वनावर महोत्सव में प्रत्येक वर्ष सांस्कृतिक कार्यक...