बलिया, फरवरी 11 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। बरात में मारपीट होने के बाद भागते समय अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गयी। हादसे में दूल्हे के फुफेरे भाई की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इलाके के जयनगर (पर्वतपुर) गांव के गणेश राजभर के यहां सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के चाड़ी निवासी छांगुर राजभर के यहां से मंगलवार को बरात आयी थी। जनवासे से बारात नाचते-गाते लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंची। द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था और बाराती डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। बताया जाता है कि गांव के कुछ युवक भी नाचने लगे जिसको लेकर बरातियों से उनका विवाद हो गया। कहासुनी के बीच दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी। इस दौरान छांगुर का भांजा उभांव थाना क्षेत्र के तेलमा निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.