बलिया, फरवरी 15 -- बलिया, संवाददाता। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बड़की सेरिया गांव के पास शुक्रवार की रात अनियंत्रित कार ने तीन लोगों को रौंद दिया। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। बड़की सेरिया निवासी राजगुरु सिंह की बेटी की शुक्रवार की रात शादी थी। देर शाम बारात जनवासे में पहुंची थी। वहां से बाराती गाजे-बाजे के साथ लड़की पक्ष के दरवाजे पर द्वारपूजा के लिए जा रहे थे। बरात बांसडीहरोड-सोनवानी मार्ग से गुजर रही थी। इसी बीच रात करीब साढ़े आठ बजे बांसडीहरोड की ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर बारात में घुस गयी। कार ने बारातियों की आगवानी कर रहे दूल्हन के भाई गौरव सिंह के साथ ही बड़की सेरिया निवासी अम्बर सिंह व नरेंद्र तुरहा को रौंद दिया। इसके बाद गाड़ी ईंट व पेड़ से टकराते हुए गड्ढे...