हाजीपुर, जून 19 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता बराटी थाना क्षेत्र के डिहवारनी स्थान के पास तेज रफ्तार बुलेट की चपेट में मंगलवार को एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल किशोर की इलाज के दौरान बुधवार की शाम मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल बना हुआ है। मृत किशोर दयालपुर गांव निवासी सनोज पासवान का 13 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृत किशोर अपने घर से सामान लाने के लिए दुकान पर जा रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार बुलेट ने किशोर को ठोकर मार दिया। हादसे में किशोर का दोनों पैर टूट गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन ने किशोर को आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जौहरी बाजार स्थित नि...