चाईबासा, जुलाई 24 -- गुवा । बराईबुरू के तेले हाटिंग निवासी बैडरो पूर्ति (46 वर्ष), पिता दामु पूर्ति, बीते तीन दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता हैं। परिजनों के अनुसार वे अचानक घर से निकले और फिर लौटकर नहीं आए। तमाम कोशिशों के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों ने बैडरो की गुमशुदगी की सूचना किरीबुरू थाना पुलिस को दी है और उनके दोस्तों व परिचितों से भी संपर्क कर तलाश में सहयोग की अपील की है। क्षेत्रीय लोगों ने भी आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने आशंका जताई है कि बैडरो के साथ कोई अनहोनी भी हो सकती है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.