साहिबगंज, जुलाई 24 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि । बरहड़वा रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी के संदेह पर आरपीएफ ने विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने किया। उनके साथ आरपीएफ स्टाफ के अलावा बाल मंथन संस्थान की टीम के आराधना मंडल व गौतम कुमार शामिल थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि जांच के दौरान जब टीम बरहरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर 01 पर रनिंग रूम के पास पहुंची तो वहां दो नाबालिग लड़के संदिग्ध अवस्था में इधर-उधर घूमते पाए गए। पूछताछ करने पर एक नाबालिक लड़का बोरियो थाना और दूसरे ने देदाग थाना (गोड्डा) क्षेत्र का निवासी बताया। दोनों ने स्वीकार किया कि वे अपने माता-पिता को बिना बताए लखनऊ में काम की तलाश में घर से भागकर स्टेशन पहुंचे थे। दोनों नाबालिग लड़कों की गतिविधियों और जवाबों से संतुष्ट न होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.